֍:सीएम यादव ने कही ये बात§֍:§ֆ:दुमका जिले में आयोजित बीजेपी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में सीएम यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से शुरू की गई इस यात्रा का उद्देश्य इस साल के अंत मंं होने वाले चुनावों से पहले 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5 हजार 400 किलोमीटर के लोगों तक पहुंचना है. झारखंड से गठबंधन को उखाड़ फेंकने और भाजपा को सत्ता में लाने का समय आ गया है ताकि राज्य के ‘जल’, ‘जंगल’ और ‘जमीन’ की रक्षा की जा सके. §֍:
”अन्य पार्टियों ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया”
§ֆ:मध्य प्रदेश के सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो ने हमेशा आदिवासियों के विकास का वादा करके वोट मांगे हैं, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया. झारखंड की आदिवासी आबादी, जो पहले 44 प्रतिशत थी, केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण घटकर 28 प्रतिशत रह गई है.§भारत में कई राज्यों में चुनावी दौर एक बार फिर शुरु हो गया है. इसके चलते राज्यों में सभी पार्टियां मुद्दों के साथ सामने आ रही हैं. सोमवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आयोजन हुआ. इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रकृति को लेकर चर्चा की. उन्होंने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी को वोट देने का आग्रह किया.

