֍:ये होगा मौहल्ला बसों का किराया
§ֆ:दिल्ली सरकार की एसी बसों और मोहल्ला बसों का किराया समान होगा. यानि इन बसों के लिए भी टिकट का मूल्य 10, 15 और 20 रुपया होगा. इन बसों में भी महिलाएं पिंक पास से बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं.
§֍:ऐसी है तैयारी
§ֆ:सरकार की ओर से बताया गया कि इसकी शुरुआत दिल्ली के अंतिम मील तक की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए हुआ है. ये बसें भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए डिजाइन की गई हैं. बरहाल इसके ट्रायल के बाद ही पता चलेगा कि कहीं बसों में कोई कमी तो नहीं है और फीडबैक लेने में भी मदद मिलेगी.
§֍:ऐसा होगा डिजाइन
§ֆ:दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताया कि आईआईटी-दिल्ली के साथ अलग-अलग संगठों की मदद से मार्गों में अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रधान एन्क्लेव पुश्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और मयूर विहार फेज-III पेपर मार्केट से अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन तक सात इस सप्ताह जारी रहेगा. डिजाइन की बात करें तो इन बसों को यात्रियों द्वारा पहचाने जाने के लिए हरे रंग में रंगा गया है. जिसमें 196 किलोवाट की कुल क्षमता वाले छह बैटरी पैक लगे हैं. इसमें 23 यात्रियों को बैठने की सीटें लगी हैं. जिसमें से 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं हैं, इनको पिंक कलर में रंगा गया है. इन बसों को 16 डिपों की पार्किंग दी गई है. जो कि पूरे शहर में हैं. बसों में 45 मिनट में चार्ज होने वाली बैटरी लगी है, जो कि 200 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करेगी. इन बसों की लंबाई 9 मीटर है. §दिल्ली सरकार की ओर से भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए मौहल्ला बसें संचालित करने का उद्देश्य लिया है, जो कि दिल्ली के अंतिम छोर तक पहुंचाना है. अभी इसका ट्रायल सोमवार से ही शुरु हो गया है और यह दो मार्गों पर एक सप्ताह तक जारी रहेगा. परिवहन मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 2080 बसें चलाई जाएंगी. साथ ही 2025 तक बसों की संख्या में सुधार किया जाएगा. ये बसें डीआईएमटीएस और डीटीसी द्वारा चलाई जाएंगी.

