֍:’लापता लेडीज’ ने मचाया धमाल §ֆ:फिल्म की कहानी ने ही ऐसा कमाल किया कि एकदम छोटे बजट की ये फिल्म थिएटर्स में हिट साबित हुई. 26 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद तो ‘लापता लेडीज’ को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली और लोगों ने जमकर इसकी तारीफ की.
अब किरण राव की इस फिल्म ने एक बड़ा कमाल कर दिया है. ‘लापता लेडीज’ ने अब नेटफ्लिक्स पर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है और दूसरी सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन गई है.
§֍:किरण राव की ‘लापता लेडीज’ ने ‘एनिमल’ को पछाड़ा§ֆ:नेटफ्लिक्स पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की कंट्रोवर्सियल ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ 26 जनवरी को रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि इस फिल्म को अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 13.6 मिलियन व्यूज मिले थे. किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को 24 दिन में 13.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अब ये 2024 में नेटफ्लिक्स पर देखी गई दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म है.
§डायरेक्टर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ इस साल की सरप्राइज बॉलीवुड हिट्स में से एक है. 1 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म में न बॉलीवुड का कोई बड़ा चेहरा था, और न ये किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस की बड़े बजट वाली फिल्म थी.

