֍:”सरकार और किसान करें बात”§ֆ:रेचल गुप्ता ने कहा कि देश के लोगों को खाना और अनाज धरती और किसानों की मेहनत से मिलता है. उन्होंने कहा कि बेशक हमारी मदद और डेवलपमेंट के लिए सरकार बहुत कुछ करती है, लेकिन कई बार सरकार की ओर से बनाई गई पॉलिसी किसानों को सूट नहीं करती है. ऐसे में किसानों और सरकार को इकट्ठे होकर पॉलिसी बनानी चाहिए. इसी से हल निकलेगा ना की लड़ने ओर वायलेंस से कोई हल निकलेगा.§ֆ:§֍:रेचल डल्लेवाल से करेंगी मुलाकात §ֆ:रेचल ने कहा कि वह किसान नेता डल्लेवाल के साथ मुलाकात करेंगी. रेचल ने कहा कि वह किसानों और सरकार की रिस्पेक्ट करेंगी क्योंकि दोनों ही उनके लिए अहम है. साथ ही जो लोग अपनी वैल्यू के लिए फाइट कर रहे हैं उनके लिए वह रिस्पेक्ट करती हैं. उन्होंने कहा कि मेरी फैमिली भी खेती-किसानी का काम करती है और मुझे पता है कि हमें सही पॉलिसी से कितना सपोर्ट मिलेगा. रेचल ने कहा कि जहां शांति से आंदोलन किया जाएगा वहां वो जाएंगी और प्रोटेस्ट करेंगी, क्योंकि उन्होंने पहले भी कई प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया है.§֍:दिलजीत दोसांझ को बताया इंस्पिरेशन§ֆ:पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के देश में हो रहे शो को लेकर कहा कि जब भी किसी को बड़ा प्लेटफार्म मिलता है तो उसे टारगेट किया जाता है और यह नॉर्मल है. लेकिन जब भी हमें ऑडियंस मिलती है या बड़ा प्लेटफार्म मिलता है तो हमें यह देखना होता है कि उसे कैसे संभालना है. हमारे जो पंजाबी आर्टिस्ट हैं वह कड़ी मेहनत करते हैं और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन करते हैं. वहीं, दिलजीत दोसांझ पंजाब और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है और मैं उनकी रिस्पेक्ट करती हूं.
§पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन जारी है. इस आंदोलन में किसानों की मांग को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 30 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. इस बीच उनसे मिलने कई गायक और कलाकार आ रहे हैं. दरअसल, पंजाब के जालंधर की मिस ग्रैंड इंटरनेशनल रेचल गुप्ता ने कहा कि वो किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात करेंगी. साथ ही किसानों के मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा कि वह भी पंजाब की है. पंजाब में खेती बाड़ी कितनी जरूरी है यह वह जानती हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को जो रुपये मिलते हैं, वह खेती बाड़ी और कड़ी मेहनत से मिलते हैं.

