֍:बिहार में ऑटोमेटिक चालान शुरु§ֆ:बिहार परिवहन विभाग की ओर से ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के लिए ऑटोमेटिक चालान शुरु किया गया है. ये एक प्रकार का E-Detection System है, जो कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का ऑटोमेटिक चालान करता है. 18 अगस्त से इस नए e-chalaan सिस्टम की शुरुआत हो गई है. इस नई व्यवस्था में बिहार के कई नेशनल हाईवे पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जो यहां से गुजरने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर गाड़ी की फिटनेस, पोल्युशन और इंश्योरेंस के फेल होने या ओवर स्पीड पकड़े जाने पर सीधे गाडी मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान भेज देता है. §֍:परिवहन अधिकारी ने दी जानकारी§ֆ:जिला परिवहन अधिकारी ने ई-डिटेक्शन सिस्टम को लेकर बताया कि ये सिस्सटम टोल प्लाजा पर लगाया है, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले का ऑटोमेटिक चालान हो जाएगा. गाड़ी सही से चले, गाड़ी के पेपर ठीक हों, सीट बेल्ट लगाए, ये ऑटोमेटिक काम करेगा. इसमें गाड़ी का नंबर अंकित होता और चालान गाड़ी मालिक के रजिस्टर्ड नंबर पर चला जाता है. §֍:ऐसे हुआ चिराग पासवान का चालान§ֆ:बिहार में इस नई टेकनोलॉजी के शुरु होते ही हाजीपुर से चंपारण जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का चालान हो गया. इस दौरान वे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने में पकड़े गए. विभाग ने मंत्री चिराग पासवान को ओवरस्पीड का चालान उनके मोबाइल पर भेज दिया है. ओवरस्पीड पर उन्हें दो हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा.§बिहार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का हाल ही में ओवर स्पीडिंग करने पर चालान कट गया है. उनकी गाड़ी का चालान एक टोल प्लाजा पर हुआ, जिसके बाद से ही परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है. हालांकि, आरटीओ की ओर से बताया गया कि अगर गाड़ियों के कागजातों में कोई कमी पाई जाती है या गाड़ी ओवर स्पीड होती है तो इसका ऑटोमैटिक चालान हो जाएगा.

