ֆ:स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमा शमनाज़ को “काला जादू” करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.उनका आरोप है कि शमनाज़ ने मुइज़्ज़ू के करीब आने के लिए “काला जादू” किया था.
पुलिस ने एक बयान में कहा है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. स्थानीय अखबार के मुताबिक, शमनाज़ के भाई और एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. शमनाज़ राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री आदम रामिज की पूर्व पत्नी हैं. शमनाज़ को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली. पुलिस ने घर से कुछ सामान भी जब्त किए हैं.
§मालदीव में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. पुलिस ने देश की सरकार की एक मंत्री को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू पर “काला जादू” करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

