֍:NDDB चेयरमैन न कही ये बात§ֆ:एनडीडीबी के चेयरमैन ने कहा कि मिल्क रिवोल्यूशन-2 पर काम करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए कई योजनाओं पर काम करते हुए डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ में ये सब काम किए जाने हैं. इसमें डेयरी सहकारी कवरेज का विस्तार, प्रसंस्करण बुनियादी ढांचे की मजबूती, दूध और दूध उत्पाद विपणन में सुधार, पशु उत्पादकता बढ़ाना और प्रशिक्षण-क्षमता निर्माण, बहुउद्देश्यीय डेयरी सहकारी समितियों (एमडीसीएस) का गठन और सुदृढ़ीकरण, घरेलू खाना पकाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्लेक्सी-बायोगैस और डेयरी क्षेत्र में टिकाऊ, बुनियादी ढांचे के निर्माण की क्षमता पर जोर दिया जाना है. §֍:सीएम ने कही ये बात§ֆ:सीएम विष्णु देव साईं ने कहा कि ग्रामीण परिवारों की आजीविका में सुधार के लिए डेयरी विकास योजना को लागू करने में हमारी ओर से एनडीडीबी को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा. आदिवासी किसानों के बीच पशुपालन के महत्व पर काम किया जाएगा. योजना के कवरेज का विस्तार करने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए शामिल किए गए पशुओं के लिए क्षेत्रीय परिस्थितियों और चारे की उपलब्धता के अनुकूल गुणवत्ता वाली नस्लों का चयन करने की बात भी सीएम ने कही. §नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैम डॉ. मीनेश शीह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं के बीच एक मीटिंग का हुई. इस दौरान ऐलान हुआ कि छत्तीसगढ़ में मिल्क रेवोल्यूशन-2 लागू किया जाएगा. इस मौके पर मीनेश शाह ने छत्तीसगढ़ के लिए खासतौर पर एक व्यापक डेयरी विकास योजना भी प्रस्तुत की. डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा होने पर छत्तीसगढ़ में पशुपालन और डेयरी सेक्टर को रफ्तार मिलेगी. पशुपालकों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा. चर्चा में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ सरकार के पशुधन विकास विभाग की सचिव शहला निगार, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारी को एनडीडीबी के एक्सपर्ट और अधिकारियों ने रिवोल्यूशन-2 से जुड़े हर एक बिन्दु पर जानकारी दी.

