֍:FSSAI ने कही ये बात§ֆ:FSSAI का कहना है कि उसने सभी ई-कॉमर्स फूड बिजनेस ऑपरेटर बातचीत के बाद अपनी नई एडवाइजरी जारी की है. इसके बाद ही दूध से लेबलिंग हटाने का निर्देश देने वाली एडवाइजरी को वापस ले लिया है. अब सभी दूध के उत्पाद और दूध ए1 और ए2 लेबलिंग के साथ मिलेंगे. ए1 और ए2 दूध अपने बीटा-कैसिइन प्रोटीन स्ट्रक्चर से जुड़ा हुआ है. जो गायों की नस्ल और ओरिजिन के आधार पर अलग-अलग बदलता रहता है. §֍:इन गायों से मिलता है A1 लेबल का दूध§ֆ:नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक रिसोर्सेज के अध्ययन के अनुसार, गिर और साहिवाल जैसे भारतीय गाय और भैंस से मिलने वाला दूध ए2 होता है. जबकि वेस्टन ओरिजिन की गायों से मिलने वाला दूध ए1 होता है. जो सबसे ज्यादा खपत वाला दूध होता है. ए2 दूध को आम तौर पर ए1 दूध की तुलना में बेहतर माना जाता है. §भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से 21 अगस्त को जारी की गई एडवाइजरी को वापस ले ली गई है. अब दूध और उससे से बनने वाले उत्पादों पर लेबल लगेंगे. ये लेबलिंग प्रोटीन के गायों की अलग-अलग नस्लों के आधार पर दूध में अंतर बताती है, जो कि A1 और A2 के नाम से लगेंगे. पहले फूड रेगुलेटर ने 21 अगस्त को दूध की पैकेजिंग पर A1 और A2 लेबलिंग को भ्रामक बताकर उसके इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा था.

