֍:दूध उत्पादन में टॉप 5 राज्य§ֆ:सरकार के मुताबिक, 2023-24 के दौरान टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा जिसकी कुल दूध उत्पादन में हिस्सेदारी 16.21 प्रतिशत है. इसके बाद राजस्थान (14.51 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.91 प्रतिशत), गुजरात (7.65 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (6.71 प्रतिशत) रहे. टॉप 5 राज्यों का यह आंकड़ा इस साल का है.
अब सालाना स्तर पर जान लेते हैं कि वो टॉप 5 राज्य कौन से हैं जहां दूध का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है. दूध उत्पादन में सालाना वृद्धि दर के मामले में पिछले साल की तुलना में पश्चिम बंगाल टॉप पर रहा जहां उत्पादन 9.76 प्रतिशत पर रहा. उसके बाद झारखंड (9.04 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (8.62 प्रतिशत) और असम (8.53 प्रतिशत) का स्थान रहा.
§आज हम आपको दूध उत्पादन में इस साल के टॉप 5 राज्यों की लिस्ट बताएंगे. ये भी बताएंगे कि सालाना दूध उत्पादन में कौन से राज्य आगे हैं. इसके बारे में सरकार ने जानकारी दी है. डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को इस बारे में बताया. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, बेहतर प्रोडक्टिविटी के कारण भारत का दूध उत्पादन 2023-24 में सालाना लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ टन हो गया, जबकि भैंसों के दूध उत्पादन में सालाना 16 प्रतिशत की गिरावट आई है. दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश भारत का दूध उत्पादन पिछले साल 23 करोड़ टन रहा.

