• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

कर्नाटक में दूध कीमतों में चार रुपये की बढ़ोतरी, भाजपा का सिद्दारमैया सरकार पर हमला!

Fiza by Fiza
March 28, 2025
in सफ़लता की कहानी
0
कर्नाटक में दूध कीमतों में चार रुपये की बढ़ोतरी, भाजपा का सिद्दारमैया सरकार पर हमला!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कर्नाटक में दूध कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, ‘कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से करीब 2 साल से दूध की कीमतें, पेट्रोल की कीमतें, रजिस्ट्रेशन शुल्क, शराब, वाहन कर, वाहन रजिस्ट्रेशन शुल्क और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. एक तरफ वे गारंटी का वादा कर रहे हैं और दूसरी तरफ वे सब कुछ वापस ले रहे हैं. वे अपनी गारंटी पर सालाना 50,000 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा करते हैं, लेकिन बदले में लगभग 60-70,000 करोड़ रुपये कमा रहे हैं. उन्होंने आज दूसरी बार दूध की कीमतें बढ़ाई हैं. इसका मतलब है कि उनकी वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है.’§֍:सहकारिता मंत्री ने कही ये बात§ֆ:संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा, ‘कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला दूध संघ ने लिया है. उन्होंने शुरू में प्रति लीटर 5 रुपये की बढ़ोतरी का अनुरोध किया था, लेकिन सरकार 4 रुपये पर सहमत हो गई. 4 रुपये की पूरी बढ़ोतरी किसानों को मिलेगी. इससे पहले किसानों को 31.68 रुपये प्रति लीटर मिलते थे और इस बढ़ोतरी के साथ उन्हें 4 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.’§֍:उत्पादन लागत बढ़ने पर हुई वृद्धि§ֆ:राज्य पशुपालन मंत्री के वेंकटेश ने कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने के कारण यह वृद्धि आवश्यक थी. उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में कर्नाटक में नंदिनी टोंड दूध (नीला पैकेट) 42 रुपये प्रति लीटर बिकता है. इस संशोधन के बाद यह 46 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. इस वृद्धि का उद्देश्य किसानों को सहायता प्रदान करना है.’§֍:क्या हैं नई कीमतें?§ֆ:बढ़ोतरी के बाद कर्नाटक में एक किलो दही की कीमत 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये हो गई है. होमोजेनाइज्ड टोंड दूध 43 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध (हरा पैकेट) 46 रुपये से बढ़कर 50 रुपये और शुभम (केसर पैकेट/विशेष दूध) 48 रुपये से बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) अपने डेयरी उत्पादों को ‘नंदिनी’ ब्रांड के तहत बेचता है.§कर्नाटक में एक बार फिर दूध की कीमतें बढ़ गई हैं. इसमें चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी की वजह से गरीब और माध्यम वर्गीय परिवार पर बड़ा बोझ पड़ेगा. सहकारिता मंत्री के एन. राजन्ना ने गुरुवार को घोषणा की कि 1 अप्रैल से राज्य में दूध कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी. राज्य मंत्री ने कहा कि दूध संघों और किसानों के दबाव के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

Previous Post

थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे पीएम मोदी, शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत!

Next Post

इन राज्यों में जारी हुआ लू का अलर्ट, गर्मी ने राजधानी को भी घेरा!

Next Post
इन राज्यों में जारी हुआ लू का अलर्ट, गर्मी ने राजधानी को भी घेरा!

इन राज्यों में जारी हुआ लू का अलर्ट, गर्मी ने राजधानी को भी घेरा!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.