֍:यात्रियों के लिए खुशखबरी§ֆ:दिल्ली मेट्रों में 29-30 अक्टूबर को अतिरिक्त फेरे जोड़ने से आवागमन में काफी आसानी हो सकेगी. इससे लोग प्राइवेट वाहन छोड़ सार्वजनिक परिवहन मेट्रो का इस्तेमाल कर सकेंगे. ऐसे में कार्बन का उत्सर्जन कम होगा और ट्रैफिक कम हो पाएगा. दिल्ली के वायु प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले धुएं की हिस्सेदारी अधिक होती है. सड़कों पर वाहनों के दबाव के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण भी प्रदूषण फैलता है. इसको देखते हुए मेट्रो के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है ताकि लोग अपने निजी वाहन को छोड़कर सफर के लिए मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकें. §दिल्ली में दिवाली के चलते लोग अपने-अपने घर जाने की तैयारी में लगे हुए हैं. इसके चलते कई जगाहों पर भीड़-भीड़ देखी जा सकती है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को 60 अतिरिक्त फेरे लगाने का फैसला लिया है. तियोहारों के दौरान होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है.

