ֆ:प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां बरसात हुई, वहीं उरई व आसपास का इलाका भीषण लू की चपेट में भी रहा। 23 जून से देर-सबेर बरसात शुरू होगी। 24 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक इलाके बरसात से कवर होंगे। जबकि 26 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झमाझम होगी।
कानपुर, प्रयागराज में 42 डिग्री, उरई में 44.6 डिग्री आगरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पारा 40 से नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी दूसरे दिन 30 डिग्री से नीचे बना रहा है।
§मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से लू मुक्त घोषित कर दिया है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभी तीन-चार दिन तक लू से प्रभावित रहने के आसार भी जताए हैं।

