֍:मौसम विभाग ने कही ये बात§ֆ:बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून की ट्रफ लाइन का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब है. इसके साथ अगले 2-3 दिनों तक ऐसा ही रहने की संभावना है. अगले 3-4 दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. सप्ताह के दौरान मध्य भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है. §֍:इन राज्यों में भी बारिश की संभावना§ֆ:7 सितंहबर से गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 7-9 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश हो सकती है. इस हफ्ते छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, आज से सौराष्ट्र और कच्छ, कल से पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, 07-08 और 11 और 12 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 11 सितंबर तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, 08-12 सितंबर के दौरान विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 7 सितंबर, 09 और 10 तारीख को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 07 तारीख को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, 08 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है.§मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से पर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में डिप्रेशन में बदलने की उम्मीद है. साथ ही मछुआरों को 8-10 सितंबर को पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों के साथ-साथ समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि सतह पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं.

