֍:मेटा ने मांगी माफी§ֆ:उन्होंने लिखा, ‘यह जीत भारत के आम नागरिकों की है, प्रधानमंत्री मोदी को जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर दुनिया का देश के सबसे मजबूत नेतृत्व से परिचय करवाया है. अब इस मुद्दे पर हमारी कमिटि का दायित्व खत्म होता है, अन्य विषयों पर हम इन सोशल प्लेटफॉर्म को भविष्य में बुलाएंगे, क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो.’
§֍:क्या है मामला? §ֆ:दरअसल, फेसबुक फाउंडर और मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने Joe Rogan के पॉडकास्ट में भारत को लेकर गलत जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि COVID-19 के बाद हुए चुनाव में दुनिया भर की कई सरकार हारी हैं, जिसमें भारत भी शामिल है. मार्क ने कहा था कि सरकारों की हार दिखाती है कि कोविड महामारी के बाद लोगों का भरोसा कम हुआ है.
§मेटा ने आखिरकार भारत को लेकर की गई मार्क जकरबर्ग की टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है. इसकी जानकारी आईटी और कम्युनिकेशन मामलों के संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. उन्होंने मंगलवार को कहा था कि मार्क जकरबर्ग की टिप्पणी के लिए संसदीय समिति मेटा को समन करेगी.
निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ भारतीय संसद व सरकार को 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद व जन विश्वास प्राप्त है. Meta भारत के अधिकारी ने आखिर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी है.’

