֍:राजधानी दिल्ली में बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक §ֆ:वहीं, देर रात गृह मंत्रालय की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में एक विज्ञप्ति जारी किया गया. इसमें कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को सुबह ही जानकारी दे दी गई थी. बयान में कहा गया कि सुबह कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी.
§֍:कांग्रेस ने उठाई स्मारक की मांग §ֆ:बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक बनाए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी और आग्रह किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाया जाए. इस बाबत उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था.§पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने को लेकर विवाद के बीच केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि केंद्र सरकार मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी. सूत्रों का कहना है कि अगले 3-4 दिन में स्मारक की जगह तय हो जाएगी. मनमोहन सिंह के परिवार को स्मारक की जानकारी दी गई है. परिवार ने स्मारक को लेकर सरकार से सहमति जताई है. हालांकि शनिवार को सुबह 11.45 बजे निगमबोध घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार होगा.

