֍:1. डीजल की खपत में बचत
2. अधिकतम टॉर्क और
3. लागत प्रभावी रख रखाव
§ֆ:
ताकि किसानों की लागत काम लगे और मुनाफा ज्यादा हो। यह समझौता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इस अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक (प्राथमिकता क्षेत्र और ग्रामीण व्यवसाय) श्री नकुल बेहरा ने कहा :-
“यह साझेदारी हमे किसानों / ग्राहकों को किफायती दरों पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। हम ACE Tractors के साथ मिलकर किसानों और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह साझेदारी भारतीय कृषि और ग्रामीण विकास को एक नई दिशा देने की ओर अग्रसर है।”
§֍:ACE – एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड के बारे में:§ֆ:ACE – एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड भारत की अग्रणी निर्माण उपकरण, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी निर्माता है। ACE 2WD और 4WD विकल्पों में 15 – 90 HP तक के ट्रैक्टर पेश करता है। अपनी मजबूत बनावट, ईंधन-कुशल तकनीक और लागत प्रभावी रख -रखाव के साथ ACE ट्रैक्टर किसान समुदाय में बहुत लोकप्रिय, व्यापक रूप से स्वीकृत और प्रशंसित है।§֍:बैंक ऑफ़ इंडिया के बारे में:§ֆ:बैंक ऑफ इंडिया भारत के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक है, जिसकी स्थापना 7 सितंबर, 1906 को मुंबई में हुई। यह एक राष्ट्रव्यापी उपस्थिति वाला बैंक है, जो देश भर में अपनी विस्तृत शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। बैंक व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट दोनों ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है, जिसमें जमा खाते, ऋण, निवेश और अन्य वित्तीय उत्पाद शामिल हैं। बैंक ऑफ इंडिया एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है और भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है, जो ग्राहक सेवा और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।§महाराष्ट्र, देश की अग्रणी निर्माण उपकरण, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी निर्माता एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE) और बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत, बैंक ऑफ़ इंडिया “ACE ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी”. यह पहल पुरे देश के ग्रामीण क्षेत्रो में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
इस अवसर पर ACE Tractors के मुख्य महाप्रबंधक श्री रविंदर सिंह खनेजा ने कहा :-
“हम बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ इस साझेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को अत्याधुनिक ट्रैक्टर और कृषि उपकरण उपलब्ध कराएं और उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करें। ACE के सभी ट्रैक्टरों का निर्माण तीन प्रमुख नीतियों को ध्यान में रख कर किया जाता है।

