ֆ:मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने मांग की कि सोनम और राजा रघुवंशी के परिवारों को इस जघन्य हत्याकांड के सिलसिले में राज्य और उसके लोगों की छवि खराब करने के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने ऐसा न करने पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी भी दी. पुलिस ने सोनम रघुवंशी को हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
§ֆ:मंत्री अलेक्जेंडर ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार ने मेघालय पुलिस, सरकार और स्थानीय लोगों को बदनाम कर पर्यटन आधारित राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की.
मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा, सच्चाई सामने आ चुकी है. राजा रघुवंशी के परिवार और दोस्तों ने मेघालय पुलिस, सरकार और लोगों को दोषी ठहराया, जो शर्मनाक है. हमारी पुलिस ने सात दिन में अपराधियों को पकड़ लिया. अब जिन्होंने मेघालय की छवि खराब की, उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहिए.
§֍:CoMSO की मांग और ILP का मुद्दा
§ֆ:मेघालय सामाजिक संगठनों के परिसंघ (CoMSO) के अध्यक्ष रॉय कुपर सिंरेम ने सोनम के परिवार पर व्यक्तिगत त्रासदी का राजनीतिकरण, मीडिया के दुरुपयोग और मेघालय विरोधी भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया.
§ֆ:उन्होंने कहा, सोनम के परिवार को मेघालय सरकार, पुलिस, सोहरा समुदाय और नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए. सिंरेम ने इनर लाइन परमिट (ILP) प्रणाली लागू करने की मांग दोहराई, जिससे पर्यटकों की निगरानी और सुरक्षा बढ़े. ILP लागू होने पर आगंतुकों को मेघालय में प्रवेश के लिए परमिट लेना होगा.
§

