֍:घर खाली करने के निर्देश§ֆ:जंगलों में लगी इस भीषण आग के बाद स्थानीय लोगों से घर छोड़ने का इमरजेंसी अलर्ट मिला है. दमकल विभाग के अनुसार, तेज़ हवाएं, कम नमी और सूखी झाड़ियां आग को तेजी से फैलाने में मदद कर रही है.मौसम विज्ञानी डेनियल स्वेन ने चेतावनी दी कि तेज़ हवाओं के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. वहीं आशंका जताई जा रही है कि आग वेंचुरा काउंटी तक आग के फैल सकती है. यह क्षेत्र सूखा और घने ईंधन बिस्तरों से भरा हुआ है, जिससे आग के और अधिक फैलने का खतरा बढ़ जाता है.§֍:दक्षिणी कैलिफोर्निया में सूखा§ֆ:जनवरी महीन में दक्षिणी कैलिफोर्निया में बरसात का सीजन माना जाता है, लेकिन पिछले 8 महीनों में कोई बड़ी बारिश नहीं हुई. इस वजह से पैदा हुई सूखे की स्थिति ने ग्रामीण इलाकों को आग के प्रति और अधिक संवेदनशील बना दिया है.
§लॉस एंजिल्स के उत्तर में कास्टिक झील के पास जंगल की एक नई आग ने हज़ारों लोगों को अपने घर खाली करने पर मजबूर कर दिया है. इस आग ने कुछ ही घंटों में 8,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र को जला दिया. तेज़ सांता एना हवाओं और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही है. आग कास्टिक झील, सांता क्लैरिटा के पास लगी है. इसकी वजह से 31,000 लोगों को घर खाली करने का निर्देश जारी किया गया है. इसके अलावा I5 फ्रीवे का एक हिस्सा बंद कर दिया है. हालांकि, कैलिफोर्निया के दमकल विभाग और एंजिल्स नेशनल फॉरेस्ट के कर्मचारी इस आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं.

