֍:एक्शन में आया ईरान §ֆ:बुधवार को तड़के एक विस्फोट में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां हुई है. ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आए हानिया की बुधवार को हत्या कर दी गई थी. हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उनकी मौत इजरायली हवाई हमले में हुई है, लेकिन बाद में सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की, कि गेस्ट हाउस में विस्फोटक लगाकर उसकी हत्या की गई. हानिया ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान आया था. इस दौरान वह ईरान की राजधानी उत्तरी तेहरान में स्थित एक गेस्टहाउस में ठहरा था.
§֍:ईरान ने इजरायल को ठहराया जिम्मेदार§ֆ:इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के ईरान निदेशक अली वेज़ ने कहा, ‘यह धारणा घातक साबित हो सकती है कि ईरान न तो अपनी मातृभूमि की रक्षा कर सकता है और न ही अपने प्रमुख सहयोगियों की….’ मध्य पूर्व और ईरान दोनों के ही अधिकारियों ने कहा है कि यह घातक विस्फोट हानिया के कमरे में उनके पहुंचने से दो महीने पहले लगाए गए बम का परिणाम था. ईरानी अधिकारियों और हमास ने बुधवार को कहा कि हत्या के लिए इजरायल जिम्मेदार है.§ईरान ने हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की व्यापक जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने तेहरान स्थित एक आईआरजीसी कुद्स फोर्स द्वारा संचालित गेस्टहाउस में वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों सहित दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जहां हमास नेता की हत्या की गई थी.

