ֆ:वाशिंगटन शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में कहा गया है, “चीन के कई कदम और दबावपूर्ण नीतियां हमारे हितों, सुरक्षा और मूल्यों को चुनौती देती रहती हैं. रूस और चीन के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को कमतर करने का प्रयास गंभीर चिंता की वजह है.”§
नाटो के सदस्य देश इस वक्त अमेरिका के वाशिंगटन में हैं. नाटो की 75वीं सालगिरह पर हो रहे समिट में चर्चा का मुख्य विषय यूक्रेन पर रूसी आक्रमण है. पिछले 2 साल से ज्यादा से पश्चिमी देश रूस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रूस दबाव में आने की बजाय और मजबूत ही होता जा रहा है.

