टेबल टेनिस: टेबल टेनिस में भारत के लिए मिली-जुली खबरें आईं. मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला ने जीत हासिल की. हालांकि अचंत शरत कमल और हरमीत देसाई को हार झेलनी पड़ी. मनिका बत्रा ने ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी को 4-1 से हराकर महिला एकल के राउंड- 32 में प्रवेश कियाय वहीं शरत कमल पुरुष एकल के राउंड-64 मैच में स्लोवेनिया के डेनी कोजुल के हाथों 2-4 से हार गए. श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को 4-0 से हराकर महिला एकल के राउंड-32 में एंट्री ली. जबकि राउंड-64 के मैच में हरमीत देसाई को फ्रांस के फेलिक्स लेब्रन ने 4-0 हरा दिया. हरमीत की हार के साथ ही टेबल टेनिस के पुरुष सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.
बैडमिंटन: पीवी सिंधु ने महिला एकल में अपने पहले ग्रुप मैच में मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया. वहीं एचएस प्रणॉय ने पुरुष एकल ग्रुप के मैच में जर्मनी के फैबियन रोथ को 21-18,21-12 से मात दी.
मुक्केबाजी: निकहत जरीन ने महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में जर्मनी की मैक्सी क्लोएत्जर को 5-0 से हराया. निकहत प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी वू यू का सामना करेंगी. वू मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन हैं.
स्विमिंग: तैराकी में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. हरि नटराज पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में 55.01 सेकंड का समय लेकर 33वें स्थान पर रहे. टॉप-16 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. धीनिधि देसिंगु महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में 23वें स्थान पर रहीं. इस इवेंट में भी टॉप-16 खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में जगह मिली.
§Paris Olympics 2024 Day 2 Roundup: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे है. पेरिस ओलंपिक 2024 का दूसरा दिन (28 जुलाई) भारत के लिहाज से खास रहा. इन गेम्स के दूसरे दिन भारत का खाता खुला. शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को पहला मेडल दिलाया. वो निशानेबाजी में कोई भी ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. आइए जानते हैं दूसरे दिन किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने परचम लहराया और किन इवेंट्स में निराशा हाथ लगी…
???????????? ???????????????????????? ????????????????????????????????????????! Manu Bhaker wins India’s first medal at #Paris2024 and what a way to do so! From heartbreak at Tokyo to winning a Bronze at Paris, Manu Bhaker’s redemption story has been wonderful to witness. ???? A superb effort from her and here’s hoping… pic.twitter.com/O7tqOuGFTa
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) July 28, 2024
Hats off to @realmanubhaker for your incredible victory and bringing home India’s first medal at the Paris 2024 Olympics as you’re the first Indian female shooter to ever win a medal at the Olympics.???? pic.twitter.com/KCwpMBXBvQ
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 28, 2024

