֍:फिर मैदान में उतरेंगे सिसोदिया §ֆ:इस बैठक में दिल्ली के मंत्री, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता भी शामिल हुए. बता दें कि गोपाल राय पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक भी हैं. AAP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति और दिल्ली की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई.
§֍:दिल्ली की जमता से करेंगे मुलाकात §ֆ:मनीष सिसोदिया आज (सोमवार) पार्टी के विधायकों और मंगलवार को पार्टी पार्षदों के साथ बैठक करेंगे. 14 अगस्त को वह दिल्ली की जनता से मिलने के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे. संदीप पाठक ने कहा,’देश की जनता के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का एक ही एजेंडा है- हमारा काम रोकना और हमारी पार्टी को तोड़ना. ऐसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद AAP मजबूती से खड़ी है और अच्छा काम कर रही है.’ उन्होंने कहा कि AAP अन्य राज्यों में भी आगे बढ़ रही है और मजबूत होकर सामने आई है.
§आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के लोगों से मिलने के लिए 14 अगस्त से पैदल मार्च शुरू करेंगे. पार्टी ने इसका ऐलान किया है. इससे पहले उन्होंने अगले साल की शुरूआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए AAP के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी.

