ֆ:सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 29 जुलाई की कॉज लिस्ट के अनुसार, जस्टिस बी आर गवई और के वी विश्वनाथन की बेंच सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को सिसोदिया की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने 16 जुलाई को कहा था, “नोटिस का जवाब 29 जुलाई तक दें. हम दो सप्ताह बाद इस पर फिर विचार करेंगे.”§आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पिछले 16 महीने से जेल में बंद हैं. दिल्ली में कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में उन्हें आरोपी बनाया गया है, अभी तक उनको जमानत नहीं मिली

