ֆ:पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले जा रहा था, लेकिन इस दौरान अचानक कई राउंड की गोलीबारी कर दी गई. इसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की है. कोटलेन गांव के पास फायरिंग अब भी जारी है.
मुख्यमंत्री जिरीबाम जा रहे थे क्योंकि उग्रवादियों ने जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के ऑफिस और 50 से ज्यादा मकानों में आग लगा दी थी। घटना में 500 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
§उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर , सोमवार 10 जून को हमला कर दिया

