֍:ममता की बीजेपी के खिलाफ तैयारी! §ֆ:जनवरी, 2024 में अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की पहल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से ही हुई थी. जिसके बाद कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी दलों बारी बारी अपना रुख साफ किया था. §֍:कांग्रेस ने भी उठाए थे सवाल §ֆ:महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के बाद राहुल गांधी के संगम जाकर डुबकी लगाने का कार्यक्रम तय होना भी दिलचस्प लगता है. महू की रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? आपको पेट में खाना मिलता है क्या?§ममता बनर्जी की तरफ से ‘मृत्युकुंभ’ बताया जाना, महाकुंभ को लालू यादव के ‘फालतू’ बताने जैसा ही है, लेकिन उससे थोड़ा आगे की बात है. ऐसे भी समझ सकते हैं कि ममता बनर्जी ने महाकुंभ पर भी बिल्कुल वैसा ही स्टैंड लिया है जैसा अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर था.

