#WATCH | Delhi: West Bengal CM Mamata Banerjee says, "…I was speaking, my mic was stopped. I said why did you stop me, why are you discriminating. I am attending the meeting you should be happy instead of that you are giving more scope to your party your government. Only I am… pic.twitter.com/53U8vuPDpZ
— ANI (@ANI) July 27, 2024
§֍:बैठक में शामिल होने दिल्ली आई थी ममता बनर्जी§ֆ:ममता बनर्जी ने आगे कहा, “इस बैठक में सरकार अपने पार्टी नेताओं को ज्यादा बोलने की गुंजाइश दे रहे हैं। विपक्ष से केवल मैं ही हूं और आप मुझे बोलने से रोक रहे हैं। यह न केवल बंगाल का अपमान है, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है।”
§֍:मेरा माइक बंद कर दिया गया– ममता §ֆ:सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा”, मैंने बैठक का बहिष्कार किया है। चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट दिए गए, असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के सीएम ने 10-12 मिनट तक बात की। मुझे सिर्फ पांच मिनट बाद बोलने पर ही रोक दिया गया। यह गलत बात है। मैं इस बैठक में इसलिए भाग ले रही हूं क्योंकि सहकारी संघवाद को मजबूत करने में मेरी अधिक रुचि है।”§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग (NITI Aayog) की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक हुई। इस बैठक में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) भी शामिल हुईं। हालांकि, बैठक के बीच में छोड़कर गुस्से में बाहर चली गई।

