֍:ममता बनर्जी ने साधा PM पर निशाना §ֆ:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मोदी जी जब जलपाईगुड़ी आए थे तो उन्होंने वहां पर क्या कहा? मोदी जी आपको पूरा सम्मान देते हैं, क्योंकि आप हमारे पीएम हैं. मैं चाहती हूं कि आप स्वस्थ रहें. आप दिर्घायू रहें लेकिन एक पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना क्या उचित है?”
§֍:’हिन्दुस्तान को जेल बना दिया है आपने’§ֆ:ममता बनर्जी ने कहा, “कहा कि 4 जून को चुनाव के नतीजों के बाद चुन-चुनकर अरेस्ट करेंगे. अरे अभी अरेस्ट नहीं कर रहे हैं क्या? हिन्दुस्तान को जेल बना दिया है आपने. लोकतंत्र को जेल बना दिया आपने. जेल तो पहले ही बना दिया. आपके एक पॉकेट NIA है तो दूसरे पॉकेट में CBI. एक पॉकेट में ED तो दूसरे पॉकेट में IT है.” उन्होंने कहा, “NIA और CBI BJP का भाई-भाई. ED और IT BJP का टैक्स कलेक्शन फंडिंग बॉक्स है.”
§֍:जानें कब हैं पश्चिम बंगाल में चुनाव?§ֆ:बंगाल की 42 संसदीय सीटों पर सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चुनाव होंगे. 2019 के लोकसभा चुनाव भी पश्चिम बंगाल में सात चरणों में हुए थे, जिसमें टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी ने 18 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस दो सीटें जीतने में सफल रही थी.
§पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान को तो आपने पहले ही जेल बना दिया है. आपके एक पॉकेट में एनआईए है तो दूसरे में सीबीआई. एक पॉकेट में ईडी है तो दूसरे में आीटी.’ प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपनी एक रैली में कहा था कि टीएमसी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्यवाही 4 जून के बाद तेज हो जाएगी.

