ֆ:राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव के लोन भुगतान को आसान बनाने में समर्थन के लिए भारत और चीन का आभार व्यक्त किया, जिससे देश आर्थिक संप्रभुता सुनिश्चित करने में सक्षम हुआ. अमेरिकी डॉलर की स्थानीय कमी को दूर करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मालदीव सरकार नई दिल्ली और बीजिंग दोनों के साथ मुद्रा विनिमय समझौते पर बातचीत कर रही है.§मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कर्ज भुगतान को आसान बनाने में समर्थन देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया. उम्मीद जताई कि वे मजबूत संबंध बनाएंगे और मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.

