֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से बात की जाएगी. मखाना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर बिहार के प्रतिनिधि की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. मखाना बोर्ड के बजट का 50% हिस्सा मखाना उत्पादन से जुड़े घटकों के लिए उपयोग किया जाएगा. §֍:किसानों की आय में होगी वृद्धि§ֆ:कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते है कहा कि मखाना आधारित फसल चक्र को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो. किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और मार्केटिंग पद्धतियों पर प्रशिक्षण देने की जरूरत है. मखाना को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बास्केट में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा. इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने मखाना के जैविक उत्पादन और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने को लेकर जोर दिया. कृषि मंत्री सिन्हा ने कहा कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है और जल्द ही मखाना उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए योजनाओं को मूर्त रूप देगी. §केंद्र सरकार की ओर से नए वित्तीय वर्ष के बजट में कृषि सेक्टर के लिए कई खास सौगात जारी हुई. इसमें सबसे खास बिहार में बनने वाला मखाना बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है. इसको लेकर चुनावी साल में ही अब मखाना बोर्ड बनाने को लेकर काम शुरु कर दिया है. गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने बिहार में मखाना उत्पादन और उसके संपूर्ण इकोसिस्टम के विकास को गति देने के लिए मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही. इसको लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से जल्द बात करने पर जोर दिया. इस बैठक में कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल, लघु जल संसाधन सचिव संदीप कुमार पुडकलकट्टी, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक और एपीडा के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

