֍:इन सामिग्री को करें तैयार§ֆ:1 कप भुने हुए मखाने, आधा कप दही, आधा कप अनार के दाने, हरी धनिया कटी हुई, 1 चुटकी जीरा पाउडर, चुटकी भर काली मिर्च, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक§֍:इस प्रकार तैयार करें रेसिपी§ֆ:मखाने की एस रेसिपी को बनाने के लिए पैन में आधा चम्मच घी डालें और फिर मखाने को अच्छी तरह से रोस्ट करें. दही को अच्छी तरह से फेंट लें और उसमें आधा कप अनार दाना, कटी हुई हरी धनिया, 1 चुटकी जीरा पाउडर, 1 चुटकी काली मिर्च, 1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक (स्वाद अनुसार) और फिर अच्छी तरह से आपस में मिलाएं. आखिर में रोस्टेड मखाना डालें और एक बार फिर अच्छी तरह से मिलाएं और आपका मखाने का सलाद तैयार है. इसे सर्व करें और इसक लुत्फ़ उठाएं.§फिटनेस फ्रीक से लेकर आम लोगों को आजकल स्वास्थ्य से भरपूर खाना मिलना थेड़ा मुश्किल हो गया है. जिस वजह से वे कई बार बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. बच्चों में भी ये देखा गया है कि उनकी हड्डियां पहले के बच्चों के मुकाबले काफ कमजोर रहती हैं. इसी के चलते आज आपके लिए लाए हैं मखाने की एक ऐकसी रेसिपी, जो आपको एकदम हष्ट पुष्ट बना देगी. इसके बारे में जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर…

