֍:क्या है IMTA?§ֆ:IMTA एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें समुद्री जीवों को इस तरह पाला जाता है कि वे एक-दूसरे के कचरे का इस्तेमाल कर लेते हैं. उदाहरण के लिए, मछली का मलमूत्र समुद्री शैवाल को पोषण देता है. इससे पानी भी साफ रहता है और पूरे समुद्री पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है.§֍:IMTA से क्या फायदे होते हैं?§ֆ:IMTA तकनीक को अपनाने से समुद्री शैवाल उत्पादन में 56% की बढ़त होती है. जहां पारंपरिक तरीके में एक राफ्ट से 250 किलोग्राम शैवाल प्राप्त होता है, वहीं आईएमटीए पद्धति में 390 किलोग्राम तक शैवाल प्राप्त होता है.§आज के समय में खेती में टिकाऊ तरीकों को अपनाना बहुत ज़रूरी हो गया है. इस दिशा में इंटीग्रेटेड मल्टी-ट्रॉफ़िक एक्वाकल्चर (IMTA) एक नई और कारगर तकनीक के रूप में सामने आई है. यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें समुद्री शैवाल और मछली को एक ही जगह पर एक साथ पाला जाता है. इससे न सिर्फ़ पर्यावरण को फ़ायदा होता है, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ती है.

