• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

इंडोनेशिया में बड़ा विमान हादसा टला: बोइंग-737 रनवे पर फिसला, पायलट ने बचाई 275 जानें

Fiza by Fiza
June 30, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
इंडोनेशिया में बड़ा विमान हादसा टला: बोइंग-737 रनवे पर फिसला, पायलट ने बचाई 275 जानें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इंडोनेशिया के टैंगरैंग स्थित सोएकरनो हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। बैटिक एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के कारण लैंडिंग के वक्त फिसल गई, लेकिन पायलट की सतर्कता से विमान को सुरक्षित रूप से नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन को लैंडिंग के दौरान लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है।

रनवे पर लहराया प्लेन, टकराते बचा पंख

फ्लाइट PK-LDJ जो कि बोइंग-737 मॉडल का विमान था, वह भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच लैंड कर रहा था। इसी दौरान प्लेन एक तरफ झुक गया और उसका एक पंख रनवे से टकराने के करीब पहुंच गया। हवा के झोंकों ने विमान को लगभग नियंत्रण से बाहर कर दिया था, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को फिर से संतुलित किया और सुरक्षित लैंडिंग कराई।

यात्रियों की सुरक्षा रही प्राथमिकता

बैटिक एयरलाइन के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस स्ट्रैटेजिक ऑफिसर दानंग मंडला प्रिहंतोरो ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान को मौसम ने बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन सौभाग्य से कोई नुकसान नहीं हुआ। एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की पूरी जांच की और उसे दोबारा उड़ान के लिए सुरक्षित पाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस खतरनाक लम्हे का वीडियो एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

अहमदाबाद हादसे के बाद फिर बोइंग-737 विवादों में

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भारत के अहमदाबाद में भी एयर इंडिया के एक बोइंग-737 विमान के क्रैश में 275 लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में यह घटना एक बार फिर बोइंग-737 विमानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

Previous Post

क्या निर्माता शेख फाजिल के नए प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले हैं जायद खान

Next Post

उत्तरकाशी में प्राकृतिक कहर: बड़कोट में बादल फटा, राहत-बचाव कार्य जारी

Next Post
उत्तरकाशी में प्राकृतिक कहर: बड़कोट में बादल फटा, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तरकाशी में प्राकृतिक कहर: बड़कोट में बादल फटा, राहत-बचाव कार्य जारी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.