֍:अधिकारियों ने दी जानकारी§ֆ:नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को रात करीब 11 बजे ये हादसा अहमदाबाद-मुंबई रूट पर वटवा में हुआ. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है. अहमदाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन को दोबारा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रूट को साफ किया जा रहा है. एनएचएसआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही पुलिस और अग्निशमन सेवा अधिकारियों के साथ मौके पर हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.§֍:इन ट्रेनों के रूट डायवर्ट§ֆ:’अमर उजाला’ की खबर के अनुसार अहमदाबाद रेलवे डिवीजन के अधिकारी का कहना है कि इस घटना ने वटवा और अहमदाबाद स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर रेल यातायात को प्रभावित किया. उन्होंने बताया कि अब तक 25 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं, 15 आंशिक रूप से रद्द की गई हैं, पांच का समय बदला गया है और छह का मार्ग बदला गया है. रद्द की गई ट्रेनों में वटवा-बोरीवली एक्सप्रेस, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, वडोदरा-वटवा इंटरसिटी, अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन, जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी, वडनगर-वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस और वटवा-आनंद मेमू शामिल हैं. अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल हमसफर एक्सप्रेस, राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.§गुजरात क अहमदाबाद और मुंबई के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन परियोजना के रास्ते में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, निर्माण कार्य के दौरान सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री फिसलकर रेलवे लाइन पर गिर गई. ऐसे में चलते करीब 25 ट्रेनें रद्द कर दी गईं. साथ ही 15 अन्य को आंशिक रूप से रद्द कर दिया. वहीं, पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और छह के रूट डायवर्ट किए गए हैं.

