֍:Mahindra XEV 9e §ֆ:सबसे पहले XEV 9e की बात करें तो इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी दमदार है, जैसा सभी महिंद्रा की गाड़ियों में देखने मिल जाता है. इसके बोनट के नीचे कनेक्टेड LED DRL सेटअप दिया गया है, जो वर्टिकल स्टैक्ड LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स तक फैला हुआ है. इसमें दो LED फ़ॉग लैंप और एक एयर इनलेट भी दिए गए हैं.§ֆ:सबसे पहले XEV 9e की बात करें तो इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी दमदार है, जैसा सभी महिंद्रा की गाड़ियों में देखने मिल जाता है. इसके बोनट के नीचे कनेक्टेड LED DRL सेटअप दिया गया है, जो वर्टिकल स्टैक्ड LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स तक फैला हुआ है. इसमें दो LED फ़ॉग लैंप और एक एयर इनलेट भी दिए गए हैं.§ֆ:साथ ही कनेक्टेड LED टेल लाइट सेटअप, स्लीक, इनवर्टेड L-शेप्ड LED DRLs दिए गए हैं, जो कि गाड़ी को पावरफुल लुक देते हैं. §ֆ:अब इसकी बैटरी की बात करें तो XEV 9e स्केलेबल और मॉड्यूलर बोर्न-EV INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसमें 59kWh और 79kWh LFP बैटरी दी गई हैं. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार ये 175 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को केवल 20 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.§ֆ:वहीं, MIDC साइकिल 79 kWh यूनिट फुल चार्ज होने के बाद 656 किमी तक की रेंज देती है. महिंद्रा का कहना है कि कूप-एसयूवी 533 किमी चलेगी. वहीं, कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 500 किमी से अधिक की दूरी का रेंज देगी.§ֆ:इसमें कंपनी का ‘कॉम्पैक्ट थ्री-इन-वन पावरट्रेन लगा है, जिसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन शामिल है. ये गाड़ी 79 kWh बैटरी के साथ 286 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
इसमें दिए गए ब्रेक बाय वायर सिस्टम के साथ 100kph से 40m में ब्रेक लगाने में मदद करता है.
§֍:क्या हैं फीचर्स?§۩:Uploads/NewsImages/28-11-2024/xahRCQEupwY5OOsvlcpg.jpg|§ֆ:महिंद्रा की XEV 9e में 12.3-इंच का तीन-स्क्रीन सेटअप एड्रेनॉक्स सॉफ़्टवेयर के साथ आता है. इसमें दो-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी मिलते हैं, जो गाड़ी की फिनिश दर्शाते हैं. इसमें स्विचगियर जैसे HVAC और सेंटर कंसोल कंट्रोल भी दिया गया है. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइव मोड और ब्रेक-बाय-वायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. §ֆ:इसके टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हारमोन कार्डन सिस्टम, 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स इसे काफी डिजाइनर और मजबूत लुक देते हैं. वहीं, एंट्री लेवल वेरिएंट में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, रियर कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एक टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.§ֆ:इंटीरियर की बात करें तो इसमें थ्री-स्क्रीन सेटअप, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो – ऐपल कारप्ले, कनेक्टेड कार तकनीक, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर, रियर एसी वेंट के साथ एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, ड्राइवर की सीट और सीट बेल्ट के लिए हाइट एडजस्ट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट, टाइप सी चेंजिंग पोर्ट और 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें भी दी गई हैं.§֍:Mahindra BE 6e §ֆ:महिंद्रा BE 6e में अट्रैक्टिव कट और क्रीज के साथ शानदार बोनट मिलता है. इसका डिजाइन देखने लायक है. इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, C-शेप LED DRL, LED फॉग लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट दिए गए हैं.
BE 6e में डुअल-टोन अलॉय व्हील, फ्लश-टाइप डोर हैंडल, पीछे के दरवाजे के लिए हैंडल C-पिलर में जुड़े हुए हैं. BE 6e पर व्हील आर्च दिए गए हैं और ORVMs, A-, B- और C-पिलर को ब्लैक शेड दिया गया है.
इसमें टेल लाइट्स DRLs की तरह C-आकार की दी गई हैं और यह एक दूसरे से जुड़ी हुई नहीं हैं.
§ֆ:§֍:ऐसा शानदार फिनिश के साथ मिलेगा इंटीरियर§ֆ:इसमें 12.3-इंच फ्लोटिंग स्क्रीन दी गई है, जो कि MAIA सॉफ्टवेयर चलते हैं. इसमें सेगमेंट-फर्स्ट ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है. इसमें नया टू-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें फ्लोटिंग सेंटर कंसोल है.
BE 6e में एयरक्राफ्ट थ्रस्ट लीवर-स्टाइल ड्राइव मोड दिया गया है. साथ ही ड्राइव मोड के लिए एक रोटरी डायल, एक वायरलेस चार्जिंग पैड और कप होल्डर है. इसमें यरक्राफ्ट-स्टाइल कंट्रोल पैनल दिया गया है, लाइटिंग और सनरूफ कंट्रोल मिलता है.
BE 6e के टॉप-स्पेक वेरिएंट में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इंटीग्रेटेड मल्टी-कलर लाइटिंग पैटर्न और लैमिनेटेड ग्लास पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। साथ ही ऑटो पार्क असिस्ट, इन-कार कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डॉल्बी एटमॉस 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट, इन-बिल्ट वाई-फाई के साथ 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. गाड़ी में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए हैं.
§ֆ:कंपनी के अनुसार, गाड़ी में 175 kW DC फ़ास्ट चार्जर के साथ बैटरी केवल 20 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होती है. इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, वेरिएबल गियर, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, सेमी-एक्टिव सस्पेंशन सिस्टम, ब्रेक-बाय-वायर तकनीक और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.§֍:दमदार मिलेगी बैटरी§ֆ:महिंद्रा BE 6e को दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है, जो 59 kWh यूनिट और एक 79 kWh यूनिट है. इसका 59 kWh बैटरी से लैस वेरिएंट 228 hp की पावर, जबकि 79 kWh बैटरी से लैस वेरिएंट 281 hp की पावर जनरेट करता है. यह दोनों वेरिएंट ही 380 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं.
BE 6e का हाई स्पेक वेरिएंट महज 6.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है। कार में तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं, जो रेंज, एवरीडे और रेस है.
ARAI के अनुसार इसकी बड़ी बैटरी फुल चार्ज होने पर 682 किमी का रेंज और WLTP रेंज 550 किमी है. महिंद्रा इनकी बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी दे रहा है.
§महिंद्रा ऑटेमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी से बढ़त करती जा रही है. हाल ही में महिंद्रा ने इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स के लिए अपना नया लोगो जारी किया है. ये लोगो काफी खास है, क्योंकि महिंद्रा ने इसे अपने नए इवी वेरिएंट्स में इस्तेमाल करना शुरु किया है. नए शानदार लोगो के लॉन्च के साथ ही महिंद्रा ने अपनी दो नई इलेक्ट्रॉनिक एसयूवी लॉन्च की हैं. यह दो इलेक्ट्रिक SUVs Mahindra BE 6e और XEV 9e है. यह दोनों ही INGLO प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड है. जिससे दोनों मॉडल्स में बेहतर रेंज देखने मिल जाती है. दोनों गाड़ियां अपने आप में काफी लग्जरी फील के साथ आती हैं, जिसका डिजाइन और इंटीरियर भी देखने लायक है.

