• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर हासिल की नई उपलब्धि

Fiza by Fiza
April 26, 2024
in समाचार
0
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर हासिल की नई उपलब्धि
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:अमेरिकी कंपनी इंटरनेशनल हार्वेस्टर इंक के साथ साझेदारी में 1963 में अपना पहला ट्रैक्टर लॉन्च करने के बाद, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 2004 में 10 लाख ट्रैक्टर के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया और फिर 2009 में मात्रा के लिहाज़ से दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाले फार्म ट्रैक्टर विनिर्माता होने का दावा किया। इसके 9 साल बाद 2013 में, महिंद्रा ने20 लाख ट्रैक्टर के उत्पादन की उपलब्धि हासिल की और फिर 2019 में यह आंकड़ा 30 लाख को पार कर गया। सिर्फ 5 साल बाद, वित्त वर्ष ‘24 में, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने गर्व से अपना 40 लाखवां ट्रैक्टर बेचा। पूरे वित्त वर्ष में, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड ने 2 लाख से अधिक ट्रैक्टर की शानदार बिक्री का स्तर भी हासिल किया।


§ֆ:महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष – कृषि उपकरण क्षेत्र, हेमंत सिक्का ने कहा, ” हमेंखेती के तौर-तरीके में बदलाव लाने और जीवन को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रेरित होकर अपना40 लाखवां महिंद्रा ट्रैक्टर को बेचने में बहुत गर्व महसूस हो रहा है। साथ ही हम दशकों के नेतृत्व तथा महिंद्रा ट्रैक्टर के 60साल के निरंतर प्रयास का जश्न मना रहे हैं और यह सब एक ही साल में हो रहा है। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के मौके पर, इन उपलब्धियों के साथ मैं अपने ग्राहकों, हमें हर दिन प्रेरित करने वाले किसानों के साथ-साथ हमारे भागीदारों और हमारी टीमों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

§ֆ:महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी, विक्रम वाघ ने कहा कि, “महिंद्रा फार्म डिविज़न में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। 40 लाख ट्रैक्टर की आपूर्ति हमारे ब्रांड के उद्देश्य और भारत में खेती के बारे में हमारी गहरी समझ पर ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है। पिछले 5 साल शानदार रहे हैं और इस दौरान हमने सबसे तेज़ी से 10 लाख का आंकड़ा पार किया।हम ट्रैक्टरों के व्यापक पोर्टफोलियो के साथ अपने ग्राहकों की विविध ज़रूरत को पूरा करना जारी रखेंगे, साथ ही वैश्विक स्तर पर सबसे पहले प्रयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकी और बेजोड़ विश्वसनीयता प्रदान करते हुए किसानों को ऊपर उठने में मदद करेंगे।”

§ֆ:60 साल में, महिंद्रा ने 390 से अधिक ट्रैक्टर मॉडलों की विविध रेंज को शामिल कर अपनी पेशकशों का विस्तार किया है। इस अवधि के दौरान, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने देश भर में 1200 से अधिक डीलर भागीदारों का एक मजबूत नेटवर्क भी स्थापित किया, जिसमें ग्राहक को केंद्र में रखा गया हैऔर इसने ब्रांड को 40 लाख महिंद्रा ट्रैक्टरों ग्राहको को बिक्री, सेवा और स्पेयर समर्थन के अद्वितीय स्तर प्रदान करने में सक्षम बनाया।

§ֆ:महिंद्रा ट्रैक्टर्स के 40 लाख ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुएकंपनी ने “40 लाख खुश ग्राहक और 60 साल का ब्रांड भरोसा”शीर्षक से एक नया डिजिटल वीडियो कमर्शियल (डीवीसी) लॉन्च किया औरसाथ ही देश भर में अपने उत्पादों तथा सेवाओं पर नए ऑफर भी पेश किए। यह अभियान ‘लाल’ रंग के इर्द-गिर्द घूमता है, जो समृद्धि का प्रतीक है और महिंद्रा ट्रैक्टर्स का पर्याय है।

§ֆ:नए महिंद्रा ट्रैक्टर डीवीसी देखने के लिए यहां क्लिक करें:§ֆ:(https://www.youtube.com/watch?v=y_76wOT94n0)§ֆ:आनंद महिंद्रा का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें:§ֆ:https://www.youtube.com/watch?v=44S9PLr13cM.
https://x.com/TractorMahindra/status/1782766724988702858

§ֆ:छह महाद्वीपों के 50 से अधिक देशों में फैली वैश्विक उपस्थिति के साथ, महिंद्रा ट्रैक्टर्स के लिएअमेरिका, भारत के बाहर सबसे बड़ा बाज़ार है। हाल ही में मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चर मशीनरी, जापान के सहयोग से विकसित अपने ग्लोबल लाइट वेट ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म ओजा (ओजेए) का अनावरण करने के बाद, महिंद्रा ने हाल ही में अमेरिका में ओजा की बिक्री शुरू की है। ओजा के साथ, महिंद्रा ट्रैक्टर्स आसियान क्षेत्र में प्रवेश करेगी, जिसकी शुरुआत 2024 में थाईलैंड से होगी और बाद कंपनी 2025 में यूरोप में प्रवेश करेगी, जिससे महिंद्रा ट्रैक्टर्स को वैश्विक ट्रैक्टर बाज़ार में अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत करने में मदद मिलेगी।

§महिंद्रा समूह की अंग और मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर विनिर्माता, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च 2024 में निर्यात सहित 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर नई उपलब्धि हासिल की है। महिंद्रा की अगली पीढ़ी के युवो ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म पर आधारित महिंद्रा युवो टेक प्लस इस उपलब्धि को चिह्नित करता है, जो महिंद्रा की ज़हीराबाद संयंत्र से शुरू हुआ है। यह महिंद्रा का सबसे नया ट्रैक्टर संयंत्र और महिंद्रा ट्रैक्टरों के लिए वैश्विक उत्पादन केंद्र है।

Previous Post

धान की पौध तैयार करते समय इन बातों को रखें ध्यान, होगा बंपर मुनाफा

Next Post

इफको एमसी का M-Assit ऐप,कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर एक कदम: अनिल ढींगरा

Next Post
इफको एमसी का M-Assit ऐप,कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर एक कदम: अनिल ढींगरा

इफको एमसी का M-Assit ऐप,कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर एक कदम: अनिल ढींगरा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.