֍:
§महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझानों में दोनों राज्यों की तस्वीर साफ होती दिख रही है. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सुनामी नजर आ रही है. बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी यहां 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही हैं. MVA गठबंधन की बात करें तो वो 68 सीटों पर आगे चल रहा है.
झारखंड के नतीजों की बात करें तो यहां हेमंत सोरेन की वापसी होती दिख रही है. INDIA गठबंधन यहां 40 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं एनडी गठबंधन 30 से ज्यादा सीटों पर आगे है. बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं.
§ֆ:महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर एक साथ मतदान हुआ. सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा. एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था.#WATCH | #MaharashtraElection2024 | आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है, इसलिए ठाणे में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के आवास पर लड्डू बांटे जा रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024
(वीडियो: श्रीकांत शिंदे का ऑफिस) pic.twitter.com/GNbHcKQ2Os