ֆ:§֍:प्रति हेक्टेयर 5 हजार रुपये§ֆ:महाराष्ट्र सरकार ने कपास और सोयाबीन किसानों के लिए सब्सिडी जारी कर दी है. महाराष्ट्र सरकार ने कपास और सोयाबीन किसानों को एक नई सब्सिडी योजना के तहत 2,399 करोड़ रुपये वितरित किए, जो किसानों को 5,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी के तहत दी गई है. राज्य कृषि विभाग के अधिकारी के हवाले से कहा गया कि 49,50,000 किसानों को सब्सिडी की राशि मिली, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई और कुल खर्च 2,398.93 करोड़ रुपये रहा है. §֍:चुनाव से पहले जारी हुई सब्सिडी§ֆ:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने किसानों को ध्यान में रखकर सब्सिडी योजना की शुरुआत की है. नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस योजना को लॉन्च किया गया है. योजना के तहत दो हेक्टेयर तक की भूमि वाले किसानों को 5,000 रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान है, जिसके तहत राज्य सरकार ने राशि जारी कर दी है. §महाराष्ट्र में किसानों को एक बड़ी सौगात मिली ह. दरअसल, राज्य सरकार ने 2399 करोड़ रुपये सब्सिडी 50 लाख किसानों को जारी किए हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसानों को वित्तीय मदद देने के लिए सब्सिडी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रत्येक किसान के बैंक खाते में 5000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सरकार के इस कदम को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

