֍:अध्यक्ष पद छोड़ेगे नाना पटोले §ֆ:हालांकि, नाना पटोले की दिल्ली दौरे पर अभी तक खड़गे या लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हो सकी है. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में पटोले की अब तक सिर्फ पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हो सकी है. फिलहाल, पार्टी आलाकमान ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है.
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने नाना पटोले के इस्तीफे की खबरों को खारिज किया है. उन्होंने कहा, नाना पटोले दिल्ली में हैं लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है. इस चुनाव में कई वरिष्ठ नेता हार गए हैं. एक प्रक्रिया है जो की जा रही है, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की जरूरत नहीं है.
§֍:महाराष्ट्र में फिर महायुति सरकार§ֆ:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने बंपर जीत हासिल की है. महायुति ने 233 और महाविकास अघाड़ी को 49 सीटें मिली हैं. 6 सीटों पर अन्य जीते हैं. महायुति ने 49.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया. जबकि एमवीए ने 35.3 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 103 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सिर्फ 16 सीटें मिलीं.
§महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफे की पेशकश की है. पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना पद छोड़ने की पेशकश की है और जिम्मेदारी से मुक्ति किए जाने का आग्रह किया है.

