֍:कल से शुरु हो रहा महाकुंभ §ֆ:मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं मंत्री एके शर्मा कुंभ का निमंत्रण लेकर गुजरात जाएंगे. बता दें कि आस्था का महापर्व महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है. इसके लिए कल से 30 दिसंबर तक राज्यों में भ्रमण कार्यक्रम चलाया जाएगा.
मंत्रियों के राज्यवार दौरे का कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि CM खुद कुंभ से जुड़े रोड-शो में शामिल हो सकते हैं.
§֍:कौन मंत्री कहां जाएगा?§ֆ:> डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तेलंगाना जाएंगे.
> पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी केशव के साथ रहेंगे.
> मंत्री ओम प्रकाश राजभर सिक्किम के दौरे पर जाएंगे.
> राकेश सचान और दयाशंकर सिंह बिहार-पश्चिम बंगाल जाएंगे.
> मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है.
§प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जोरशोर से जारी हैं. इस बीच कल से मंत्रियों के महाकुंभ का निमंत्रण लेकर निकलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दक्षिण की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं डिप्टी CM ब्रजेश पाठक को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी मिली है.

