֍:मप्र में सबसे ज्यादा सोयाबीन उत्पादन§ֆ:भारत सरकार के जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि मध्य प्रदेश 5.47 मिलियन टन सोयाबीन का उत्पादन करने वाला प्रदेश है, जो कि देश में पहले स्थान पर है. दूसरी तरफ 5.23 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है. इसी के साथ तीसरे स्थान पर राजस्थान है, जहां 1.17 मिलियन टन का उत्पादन हुआ है. §֍:दो साल से पीछे था राज्य§ֆ:पिछले दो सालं में सोयाबीन के उत्पादन में मध्य प्रदेश काफी पीछे था. पिछले दो सालों से मध्य प्रदेश 5.39 मिलियन टन उत्पामदन के साथ दूसरे नंबर पर था. मध्य प्रदेश ने देश के कुल सोया उत्पा दन में 35.78 प्रतिशत का योगदान दिया था. अब मध्य प्रदेश ने सोयाबीन के रकबे में इजाफा करके देश में सबसे ज्यादा सोयाबीन का उत्पादन किया है. §֍:किसान कर रहे एमएसपी की मांग§ֆ:सोया उत्पादन में पहले नंबर पर आने वाले मध्य प्रदेश में किसान दामों को लेकर विरोध कर रहे हैं,. किसानों ने प्रदेश में सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है. किसानों ने एमएसपी बढ़ाने के लिए 1 सितंबर 2024 से आंदोलन शुरू कर दिया है. एसकेएम ने एमपी के किसानों से आह्वान किया था वे कि सभी ग्राम पंचायतों के सचिव को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपे. §भारत में परंपरागत खेती छोड़ कई किसान अलग-अलग फसलों को खेत में लगा रहे हैं. महाराष्ट्र और राजस्थान सोयाबीन उत्पादन में सबसे आगे था. लेकिन अब मध्य प्रदेश ने इन दोनों राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. इसको लेकर भारत सरकार के ने हाल ही में ताजा आंकड़ें जारी किए है.

