֍:गौशाला का होगा निर्माण §ֆ:सीएम मोहन यादव ने योजना को लेकर कहा कि राज्य में जो गाय खुले में घूमती हैं उनके लिए राज्य सरकार गोशाला का निर्माण कराएगी. ऐसी गाय जो बूढ़ी हो गई हैं, अपाहिज हैं या लावारिस और ठीक से चल फिर नहीं पाती हैं और जिन्हें उनके मालिक अपने घर नहीं ले जाते हैं, वैसे गायों को सरकार गोशाला में पालेगी. सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस राज्य के गोशाला में प्रति गाय का खर्च 20 रुपये प्रति दिन दिया जाता है. लेकिन राज्य सरकार इस राशि को बढ़ाकर अब दोगुना करेगी. अब प्रति गाय 40 रुपये दिए जाएंगे इससे उनके पालन पोषण में परेशानी नहीं होगी.§֍:10 से अधिक गाय पालने पर मिलेगा अनुदान§ֆ:पशु पालकों के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो किसान बूढ़ी होने के कारण गाय को छोड़ देते हैं या उसे नहीं पाल सकते हैं ऐसे किसानों के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद मुहैया कराएगी. जिससे बूढ़ी गाय को खुले में नहीं छोड़े और पालन पोषण करने की तरफ आकर्षित हों सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान 10 गायों से अधिक गाय का पालन करेंगे उन्हें अनुदान दिया जाएगा. राज्य में पशुपालन पर जोर देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है.§मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना से पशुपालकों को कारोबार और मुनाफा बढ़ाने में काफी मदद मिलने वाली है. इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि राज्य में पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए और उनकी आय बढ़ाने के लिए पशुपालन से संबंधित एक नई योजना की शुरुआत की जाएगी. भारत में किसानों को पशु पालन करने से न केवल एक नया व्यवसाय मिल जाता है बल्कि, वे इसकी मदद से कृषि कार्यों में मदद मिलती है जैसे जैविक खाद, दूध, आदि चीजें मिलती हैं.

