§ֆ:§֍:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही ये बात§ֆ:मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से पशुपालकों की आय बढ़ेगी. गुजरात एवं अन्य प्रांतों में लागू व्यवस्था का अध्ययन कर मध्यप्रदेश में अधिक प्रयास किए जाएं. मुख्यमंत्री यादव ने वर्षाकाल में निराश्रित गौवंश की समस्या के निराकरण और खुले में छोड़े गए गौवंश से सड़क दुर्घटनाओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए. राजमार्गों पर गौवंश की उपस्थिति से यातायात से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं. §मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सड़क पर घूम रहे पशु को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. राज्य सरकार की ओर से ऐसे पशुओं का नामकरण किया गया है. अब मध्य प्रदेश में पशुओं को आवारा नहीं बोला जाएगा. अब सरकार ने सड़क पर घूमने वाले पशुओं का नाम ‘निराश्रि’ संबोधन करने का फैसला लिया है. इसे बीजेपी के पूर्व की पहल पर राज्य में लागू किया गया है.मवेशियों में गाय भी होती है और गौ माता को आवारा कहना कदापि उचित नहीं है, इस बात को लेकर मैंने 18 अगस्त 2024 को × पर @GADdeptmp द्वारा जारी किए गए आदेश में संशोधन का आग्रह @CMMadhyaPradesh श्री @DrMohanYadav51 जी से किया था, विषय की गंभीरता को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने… pic.twitter.com/giZ1DlH2Qb
— Yashpal Singh Sisodiya, (@ypssisodiya) August 23, 2024

