ֆ:§֍:इस मुद्दों पर बोल सकती है कांग्रेस §ֆ:विपक्ष पार्टी कांग्रेस राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े अन्य मुद्दों को उठा सकती है. विपक्षी नेता उमंग सिंघार ने यह संकेत दिया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश परिवहन विभाग क पूर्व कांस्टेबल द्वारा अर्जित अनुपातहीन संपत्ति का मुद्दा उठाएगी, जिसका हाल ही में लोकायुक्त पुलिस और अन्य एजेंसियों ने पता लगाया था.§֍:कांगेस ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप§ֆ:कांग्रेस नेताओं ने राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान किसानों को एमएसपी का वादा किया था. लेकिन नहीं दिया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने पिछले कई सालों में विधानसभा में 10 विभागों से संबंधित 2500 से अधिक सवालों के जवाब में आश्वासन दिए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया. §मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है. कांग्रेस के विरोध आह्वान के बीच सोमवार यानि आज से राज्य विधानसभा बजट सत्र शुरु होगा. इसमें राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी. विधानसभा के एक अधिकारी के अनुसार, 24 मार्च को समाप्तत होने वाले दो सप्ताह के सत्र में नौ बैठकें आयोजित होंगी. इसको लेकर रविवार को मीडिया से बीतचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बजट भविष्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

