֍:मायावती ने किए बड़े बदलाव §ֆ:मायावती ने रविवार को लखनऊ में बीएसपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान इसका ऐलान किया। मायावती ने इसके साथ ही दो नए नेशनल कोऑर्डिनेटर्स को भी नियुक्त किया है।§֍:लखनऊ में हुई BSP की अहम बैठक §ֆ:आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नेशनल को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ में हुई बीएसपी की बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। मायावती के इस कदम पर बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।§रविवार को दिन भर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के एक कदम की उत्तर प्रदेश की सियासत के साथ ही इसके बाहर भी काफी चर्चा रही। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की ओर से दी गई सभी जिम्मेदारियों को छीन लिया है। बीते एक साल में यह दूसरी बार हुआ है जब आकाश आनंद को मायावती ने उत्तराधिकारी और नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद से हटाया है।

