֍:जानें सिलेंडर के दाम§ֆ:एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी 1 अगस्त से की गई है. इसे 4 बार की मासिक कटौती के बाद बढ़ाया गया है. कीमतों में आखिरी कटौती 1 जुलाई को 30 रुपये प्रति सिलेंडर की गई थी. 4 बार दाम घटाने से 19 किलो का सिलेंडर 148 रुपये सस्ता हो गया था. तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की कीमत 6.5 रुपये बढ़ाकर 1,652.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी है. मुंबई में कमर्शियल एलपीजी की कीमत अब 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1,605 रुपये हो गई है. वहीं, कोलकाता में 1,764.50 रुपये और चेन्नई में दाम बढ़कर 1,817 रुपये हो गए हैं.§֍:डॉमेस्टिक में नहीं हुआ बदलाव§ֆ:रसोई गैस की कीमत में अभी तक कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है. इसके चलते 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 803 रुपये ही बने हुए हैं. ऐसे में आम आदमी को सिलेंडर पर महंगाई की मार नहीं झेलनी होगी. §कमर्शियल गैस के दाम काफी समय से स्थिर चल रहे थे, लेकिन अब इनके दामों में इजाफा किया गया है. अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसी के साथ तेल कंपनियों की ओर भी दाम बढ़ाए गए हैं. अब कमर्शियल एलपीजी की कीमत बढ़कर 1,652.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर हो गई है. इन कीमतों में बढ़ोत्तरी 1 अगस्त से लागू की गई है. हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड हर महीने की पहली तारीख को जेट फ्यूल और एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव करती है. इसी क्रम में तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 6.5 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर बढ़ा दी है.

