֍:7 की मौत, घर छोड़कर भाग रहे लोग§ֆ:लॉस एंजिल्स में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन कर्मियों की कई टीमें कड़ी मशक्कत कर रही हैं। इसके बावजूद आग पर काबू पाया नहीं जा रहा है। आग तेजी से फैल रही है, जिसके चलते सात लोगों की मौत भी हो गई। आग से 10 हजार इमारतें जल गईं हैं और हजारों लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं।
अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल कोच और गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के मुख्य कोच स्टीव केर की 90 वर्षीय मां भी उन हजारों लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग की वजह से अपना घर खो दिया है।
§आग इतनी फैल गई है कि वहां के मशहूर हॉलीवुड हिल्स तक पहुंच गई है। इसमें कई हस्तियों के मकान भी जलकर खाक हो गए हैं।

