֍:करोड़ों के लोन माफ§ֆ:एक दिन पहले सरकार ने 6.4 लाख किसानों के 6198 करोड़ रुपये के लोन माफ किए. सरकार ने दूसरी किस्त में हर किसान को लोन माफी के तौर पर 1.5 लाख रुपये दिए हैं. इसके अलावा सरकार ने पहली किस्त में 6,098 करोड़ रुपये जारी करके इस योजना की शुरुआत की थी, जिसमें लगभग 11.5 लाख किसानों की 1 लाख रुपये लोन माफी के तौर पर दिए गए.§֍:दूसरे चरण में जारी की गई किस्त§ֆ:मुख्यमंत्री एं रेवंत रेड्डी ने कहा कि दूसरे चरण के किस्त वितरण की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में विधानसभा में किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों के आधे हिस्से पर एकमुश्त निपटान की मांग नहीं की थी. उन्होंने कहा कि अपने पुनर्भुगतान कार्यक्रम में चूक करने के बाद, कॉर्पोरेट एकमुश्त निपटान की मांग करेंगे, बैंकों से भुगतान की जाने वाली राशि को कम करने के लिए कहेंगे, लेकिन हमने इस तरह की कटौती नहीं करने का फैसला किया है और उन्हें पूरा भुगतान कर रहे हैं.§֍:भविष्य को लेकर कही ये बात§ֆ:तेलंगाना सरकार में कृषि मंत्री तुम-माला नागेश्वर राव ने भविष्य में की जाने वाली खेती में पाम ऑयल को बढ़ावा देते हुए कहा कि राज्य में पाम ऑयल सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं. देश खाद्य तेल की खरीद पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है. हमारे पास मांग को पूरा करने की अपार संभावनाएं हैं. बाद में कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे अगले कुछ वर्षों में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए रकबा बढ़ाकर 10 लाख करें.§तेलंगाना सरकार ने किसानों के लोन को लेकर स्कीम निकाली है, जिसमें किसानों के लोन लोन को माफ किया जाएगा. इसमें 54 हजार से ज्यादा किसान हैं. साथ ही इसके लिए सरकार ने 6100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी पास किया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को बैठक भी की थी. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के किस्त वितरण की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है. सीएम ने कहा कि चुनाव में कर्ज माफी उनका अहम मुद्दा था. तेलंगाना सरकार ने लोन माफी योजना के तहत किसानों के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी है.

