֍:वन अधिकारी ने दी जानकारी§ֆ:प्रभागीय वन अधिकारी अजय चित्तौड़ा ने कहा कि तेंदुआ एक एडल्ट मेल था. वह किसी कारण से आदमखोर बन गया था. उन्होंने कहा कि सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगे की पुष्टि की जाएगी. बुधवार को मारी गई महिला 18 सितंबर के बाद से तेंदुए के हमले में मरने वाली आठवीं व्यक्ति थी. आठ पीड़ितों में चार महिलाएं और एक पांच साल का बच्चा शामिल है, जिनकी उदयपुर के विभिन्न इलाकों में तेंदुए के हमले के कारण मौत हो गई.§֍:तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने का हुआ था आदेश जारी§ֆ:1 अक्टूबर को सुवातों का गुढ़ा में अपने घर के बाहर पशुओं को चारा खिला रही एक 55 वर्षीय महिला पर हमलाकर हत्या कर देने के बाद, अधिकारियों ने जानवर को गोली मारने का आदेश जारी किया. इसकी अनुमति इस शर्त पर दी गई थी कि तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने या फंसाने का प्रयास किया जाना चाहिए. इसी के साथ शर्त में यह भी कहा गया था कि अगर जानवर को शांत नहीं किया जा सकता या फंसाया नहीं जा सकता, तो जानवर को मारने से पहले उसकी सही पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए.§राजस्थान क उदयपुर में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आदमखोर तेंदुए की तलाश में जुटी हुई थी. इस तेंदुए नमे कराब 8 लोगों को मीर दिया था, जिसके कारण टीम का गठन कर तेंदुए पर काबू पाने का उद्देश्य रखा गया. इसको लेकर एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर जिले में 18, 19, 20, 25, 28, 30 सितंबर को तेंदुए ने पंचायत छाली, बगडुंदा, मजावद एवं मदार में 8 इंसानों का शिकार किया था.

