֍:डीएफओ ने दी जानकारी§ֆ:आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर. तिरुकुराल ने बताया कि शावकों का जन्म होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन कितने शावकों का जन्म हुआ है, यह जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. कूनो पार्क प्रबंधन से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है.§ֆ:बता दें, कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने पहले जानकारी दी थी कि मादा चीता निर्वा प्रेग्नेंट है और दिवाली के आसपास उसके शावकों के जन्म की संभावना जताई गई थी. §ֆ:
§मध्य प्रदेश में स्थित कूनो नेशनल पार्क में हाल ही में एक मादा चीता निर्वा ने 22 नवंबर को चार शावकों को जन्म दिया. इस खबर की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर साझा की. उन्होंने जानकारी में संख्या स्पष्ट नहीं की है. बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में पहले 24 चीते मौजूद थे, जिनमें से 12 वयस्क और 12 शावक थे. अब निर्वा के चार शावकों के जन्म के बाद कूनो में कुल चीतों की संख्या बढ़ गई है.गूंजी किलकारियां, कूनो में आईं खुशियाँ…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 25, 2024
आज चीता प्रोजेक्ट को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। हमारे 'चीता स्टेट' मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता 'निर्वा' ने शावकों को जन्म दिया है, जल्द ही वन विभाग शावकों की संख्या की पुष्टि करेगा।
चीता प्रोजेक्ट के संरक्षण में…

