֍:यहां हुई लोकशन ट्रैस§ֆ:बताया जा रहा है कि रैणी इलाके के चिल्की बास रोड में एक मकान में बाघ के घुसा हुई है. ऐसे में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इलाके की जांच कर रही है और ट्रेंकुलाइजर लिए बाघ को पड़कने का प्रयास कर रही है. चिल्की बास में टाइगर की मौजूदगी से गांव वालों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.§֍:3 लोगों पर हो चुका हमला§ֆ:चीता सरिस्का सेंचुरी से निकलकर बुधवार को दौसा जिले के महुखुर्द में पहुंच गया था. वहां उसने तीन लोगों पर हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया. जिसके बाद गुरुवार को वह अलवर के रैणी इलाके में मौजूद करणपुरा गांव में पहुंच गया था. वन विभाग की टीम टाइगर को लगातार ढूंढने में लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है.§राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक चीता पिछले तीन दिनों से भागा हुआ है. लेकिन अभी तक वह पकड़ा नहीं गया है. ऐसे में सरिस्का सेंचुरी के पास स्थित गांवों में काफी डर का माहौल बन गया है. गांव के लोगों ने बाघ के डर से अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं. इसी बीच आज टाइगर की नई लोकशन ट्रैस की गई है. वन विभाग की टीमें चीते को पकड़ने के लिए जुटी हुई हैं.

